फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 100 रुपये का लालच देकर दो मासूम भाइयों से दुष्कर्म, एफआईआर

Sat, 03 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। छह और सात साल के दो मासूम भाइयों के साथ मोहल्ले में ही किराये पर रहने वाले युवक ने 100 रुपये का लालच देकर दुष्कर्म किया। दोनों भाइयों ने घर लौटने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र निवासी किसान के छह व सात वर्षीय दो बेटों को मोहल्ले में ही किराये पर रहने वाला आशु उर्फ छोटू 100 रुपये का लालच देकर अपने कमरे पर ले गया। आरोपी ने दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म किया। कमरे में आर्यन नाम का युवक भी मौजूद था। घटना के बाद घर लौटे बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद परिजनों ने आर्यन से हकीकत पता कि तो उसने पूरी बात बता दी। परिजनों ने आर्यन का वीडियो बना लिया और कोतवाली में तहरीर लेकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में किसान की तहरीर पर आशु के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें