फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान में पेड़ से कच्चा आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हैबतपुर चौधरियान गांव में मुमताज के खाली पड़े प्लॉट में आम का पेड़ है। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले नदीम के भाई शमीम ने उस पेड़ से कच्चा आम तोड़ लिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने पर दोनों ओर के लोग मौके पर आ गए। आपसी मारपीट में एक पक्ष से मुमताज ओर से मुमताज व दूसरी ओर से नदीम घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुमताज व उसके भाई नजाकत और दूसरी ओर से नदीम व शमीम के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। वहीं नदीम का आरोप है कि मुमताज पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया। नदीम का आरोप है कि यदि आसपास के लोग नहीं आते तो हमलावर गंभीर चोट पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें