फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो क्लीनिक सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में अवैध रूप से चल रहे दो अस्पतालों को सील कर दिया है। आरोप है कि इन अस्पतालों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। दोनों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर में खुलेआम फर्जी तरीके से नर्सिंग होम व अस्पताल चला रहे अपंजीकृत लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर में धड़ल्ले से फर्जी तरीके से नर्सिंग होम व अस्पताल चलाए जा रहे हैं। नगर के ही कुछ लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के पोर्टल व मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सीएमओ आफिस से आए डा. शरद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने बीती 24 जून को छापा मारा था।
सूचना मिलने पर कई अस्पताल संचालक फरार हो गए थे। टीम ने तीन अस्पतालों को नोटिस जारी किया था। डा. शरद कुमार ने बताया कि नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर शनिवार को दो अस्पतालों को सील कर दिया गया है। संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें