फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने आवासीय कालोनी, दो निर्माणाधीन होटल सहित चार भवन किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना नक्शा पास कराए गजरौला में हाईवे किनारे बन रहे दो होटल, एक व्यवसायिक भवन और चार निर्माणाधीन मकानों की आवासीय कालोनी को सील कर दिया। टीम का आरोप है कि निर्माण कराने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र पास नहीं कराया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में शिकायत की गई कि गजरौला में हाईवे किनारे दो होटल बन रहे हैं। काफी निर्माण हो चुका है। एक व्यवसायिक भवन बनाए जाने की भी शिकायत की गई। इसके अलावा यह भी यह भी शिकायत की गई थी कि एक आवासीय कालोनी बसाई जा रही है। जिसमें चार मकान बन रहे हैं। चारों मकानों में आधे से अधिक निर्माण हो गया है। किसी भी निर्माण की प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली गई है। मानचित्र भी पास नहीं कराए गए हैं।
प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को एमडीए के जोन-4 के प्रभारी प्रेम चंद्र आर्य, अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह व सुपरवाइजर जाकिर हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपरोक्त होटल, व्यवसायिक भवन और आवासीय कालोनी के मकानों को सील कर दिया। निर्देश दिए कि नक्शा पास बिना कोई निर्माण न कराएं। एमडीए की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें