फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला में जैकेट कारखाने में लगी आग, भारी नुकसान

Sat, 23 Nov 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में आग बुझाता दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जैकेट कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कारखाने में रखा सारा जलकर राख हाे गया। कारखाना मालिक की बाइक भी जल गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उधर, कारखाना मालिक आग से लाखों का नुकसान बताया है।
फाजलपुर रेलवे फाटक के पास चमन बाग मोहल्ला निवासी परवेज अली का जैकेट बनाने का कारखाना है। वह शुक्रवार शाम कारखाने का ताला लगाकर कसेरुआ में रिश्तेदारी में दावत में चले गए। रात करीब नौ बजे पड़ोसियों ने कारखाने में धुआं उठता देख तो उनको फोन कर जानकारी दी और आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में फैक्टरी से आग की लपटे निकलने लगी। दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कारखाने में रखा सामान जलकर राख हो गया। कारखाना स्वामी परवेज अली ने आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान बताया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कारखाने में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें