फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 350 बीघा भूमि पर कब्जा कर रहे दो गुट एसडीएम को देखकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में गंगा किनारे खाली पड़ी भूमि पर दो गुटों ने कब्जे का प्रयास किया। एसडीएम के आने की सूचना मिलने पर दोनों गुट ट्रैक्टर लेकर भाग गए। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार कर रहा है।
तहसील के खादर क्षेत्र के गंगा नदी किनारे सैकड़ों बीघा भूमि खाली पड़ी है। इस साल गंगा नदी की धारा दूसरी ओर चले जाने की वजह से और अधिक भूमि खाली हो गई है। इस भूमि को वन विभाग व ग्राम समाज अपनी बताता रहा है। लेकिन, भूमि की देखभाल नहीं होने की वजह से भूमाफिया इस पर कब्जा कर गन्ने और गेहूं की फसल की बुवाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी ग्राम मोहसनपुर व रसूलपुर भांवर के दो गुटों के लोगों ने खाली पड़ी करीब 350 बीघा भूमि पर कब्जे का प्रयास किया। दोनों गुट ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच दारानगर गांव में मेरठ व अमरोहा जनपद के बीच चल रहे विवाद के निपटाने के लिए मौके पर जा रही एसडीएम को देखकर दोनों गुट ट्रैक्टर लेकर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि साल दर साल भू माफिया किस्म के लोग वन कर्मियों व राजस्व विभाग के लोगों से हमसाज होकर भूमि पर अवैध रूप से गन्ने व गेहूं की बुवाई कर लेते हैं। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि किसी को भी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें