फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तालाब की पैमाइश के दौरान भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के गांव फाजलपुर में तालाब की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम तालाब की पैमाइश के लिए गांव पहुंची। आरोप है कि पैमाइश के दौरान नीरज कुमार और कल्याण सिंह पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक कार में भी तोड़फोड़ की गई।
हालात बिगड़ते देख राजस्व विभाग की टीम पैमाइश अधूरी छोड़कर लौट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में नीरज पक्ष के नीरज, मुकेश और जुल्फेकार तथा कल्याण सिंह पक्ष के वेद प्रकाश और पंकज घायल हो गए। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि नीरज कुमार की तहरीर पर वेद प्रकाश, हृदेश उर्फ मोनू, पंकज, चेतन, मलखान और राजेंद्र के खिलाफ तथा कल्याण सिंह की तहरीर पर नीरज, मुकेश, कल्लन, गुलबहाद और जुल्फेकार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें