फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ा, तिगरी में किनारे तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजनौर बैराज से 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। किनारे की झोपड़ियां जलमग्न हो गईं। श्मशान घाट के निकट भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जलस्तर 199.55 मीटर से 50 सेंटीमीटर बढ़ कर 200.05 मीटर हो गया। तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया। इससे गंगा किनारे के खेत मालिकों की व्याकुलता बढ़ गई हैै। उनको बाढ़ के पानी से फसल तबाह हो जाने का डर सताने लगा हैै। उधर जलस्तर बढ़ने के कारण तिगरी में श्मशान घाट के किनारे तक पानी भरने लगा हैै। इसी गति से पानी बढ़ता रहा तोे श्मशान घाट जलमग्न हो सकता है।
बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया है। मगर खतरे के निशान 202 मीटर से करीब 1.95 मीटर दूर हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें