फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अप्रशिक्षित चिकित्सक और न्यायालय कर्मी की मौत

विज्ञापन
अमरोहा कांड रोड पर छावी पेट्रोल पंप के सामन बाइकों की टक्कर के बाद एकत्र भीड़। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कांड रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में अप्रशिक्षित चिकित्सक और जनपद न्यायाधीश कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के छजलेट थाना क्षेत्र के गांव अमरसिंह सैनी अप्रशिक्षित चिकित्सक थे। गुरुवार को वह बाइक से पिलक सराय कांठ रोड स्थित अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। उधर देहात थाना क्षेत्र के डेकवाड़ा गांव निवासी देवेंद्र जनपद न्यायाधीश कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र भी घर से बाइक से न्यायालय जा रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइक कांठ रोड पर छावी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचीं। तभी दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अप्रशिक्षित चिकित्सक अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही जिला जज अपने कर्मचारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल कर्मचारी का हाल जाना। इस दौरान डॉक्टरों ने देवेंद्र को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि घायल देवेंद्र की मुरादाबाद के टीएमयू में मौत हो गई है। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें