फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के तीन घरों में 40 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव रामनगर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। दीवार फांदकर घर में घुस गए। सिपाही और किसान के घर में नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मुंबई में तैनात कस्टम अधिकारी के घर से सामान लेकर भागते समय महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। तीनों घरों मेें साढ़े पांच लाख की नगदी और जेवरात समेत करीब 40 लाख का सामान चोरी होना बताया गया है। सूचना मिलते ही सीओ और एसओ ने मुआयना किया। तीनों घरों में जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में भाजपा जिला महामंत्री बृजेश चौधरी के चाचा ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। वह पेशे से किसान हैं। बुधवार रात वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उनका बेटे गौरव और नवीन परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। किसी समय बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। यहां अलमारी तोड़कर दो लाख 10 हजार रुपये, 30 तोला सोना, कपड़े और कीमती सामना चोरी कर लिया। दूसरी घटना गांव किसान मदन सिंह के घर में हुई। उनका बेटा रविंद्र यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग हाथरस में हैं। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। यहां से बदमाश एक लाख 30 हजार रुपये, 43 तोला सोने के जेवरात और कीमती कपड़े उठा ले गए जबकि तीसरी घटना मुंबई में तैनात कस्टम अधिकारी विपुल के घर हुई। उनके पिता वीरेंद्र सिंह किसान हैं, जो अपनी पत्नी माया देवी के साथ रहते हैं। रात में वीरेंद्र सिंह नीचे बरामदे में सो रहे थे। पत्नी माया दूसरी मंजिल के कमरे में सो रही थीं। करीब साढ़े तीन बजे बदमाश यहां भी दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखी दो लाख रुपये, चार लाख रुपये आभूषण निकाल लिए। बदमाश अभी घर से बाहर नहीं निकले थे कि आहट होने पर माया की आंख खुल गईं। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह भी जाग गए। जाग होने पर बदमाशों ने फायरिंग की और माया को धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग भी जाग गए। इससे पहले बदमाश भाग निकले। गांव में जाग होने के बाद ऋषिपाल और मदन सिंह घरों में भी चोरी होने की जानकारी हुई। ताबड़तोड़ चोरी की तीन घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, एसओ देहात अरिहंत कुमार और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घरों का मुआयना किया। परिजनों और ग्रामीणों ने पूछताछ की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी तीनों स्थानों की फोटोग्राफी की और फिंगरप्रिंट लिए। तीनों घरों से साढ़े पांच लाख रुपये, 30 लाख रुपये के आभूषण और कीमती समान सहित 40 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया जा रहा हैं।
रात में चोरी की जानकारी मिली थी। मौका मुआयना भी किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। - अरिहंत कुमार, एसओ अमरोहा देहात
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं के बाद दहशत में ग्रामीण
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव रामनगर में ताबड़तोड़ तीन घर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब सिपाही और कस्टम अधिकारी का घर में चोरी हो सकती है तो फिर आम आदमी का क्या होगा।
चोरी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अमरोहा। चोरी की घटना के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के सोने-चांदी के सभी जेवरात चोरी कर लिए गए। इतना ही नहीं चोरों ने महिलाओं के सूट, साड़ी और बच्चों के कपड़े के अलावा घर का सभी कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें