फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मैकेनिक हत्याकांड में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 10 May 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के गांव दढियाल में मैकेनिक की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस संदिधों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस मैकेनिक के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सियाराम का बेटा अवनेश बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार रात भी दुकान पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव दुकान में चारपाई पर पड़ा मिला था। गले पर खरोंच और दबाव के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था। सियाराम सिंह की तहरीर पर गांव निवासी विकास, कुलवंत, होशियार, जगवीर, उनके पिता झंडू और मां शांति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें