फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुमे की नमाज से लौट रहे दो भाइयों पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मस्जिद से जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहे दो भाइयों पर गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कचिया का है। गांव निवासी शाने आलम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने भाई कमरे आलम के साथ गांव की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में इब्ले हसन की दुकान के सामने गांव के ही यासीन, उसके बेटे अनस और जुबैर ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें