फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, एक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में अमान (21) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला चमन निवासी अमान (21) मंगलवार सुबह घर आए मेहमान को बाइक से गजरौला छोड़ने गया था। लौटते समय हसनपुर-गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन अमान को इलाज के लिए दिल्ली ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें