फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसे तमंचा मुहैया कराने वाले को भी पकड़ लिया केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। एएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन

मालूम रहेगी दो दिन पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी युवक ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर लिया। पुलिस ने सोमवार को सिकरिया पुल के पास से आरोपी मोहम्मद कासिम निवासी फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। पूछताछ में कासिम ने बताया कि यह तमंचा उसने अपने साथी मोनित कुमार निवासी गांव कैलबकरी से लिया था। पुलिस ने मोनित को भी गिरफ्तार कर लिया उसके पास से भी एक तमंचा बरामद किया। सोमवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें