शराब की दुकान में तोड़फोड़ और सेल्समैन से मारपीट करने में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
हसनपुर में रहरा अड्डे के पास देसी शराब की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को दस से ज्यादा युवक लाठी-डंडे व सरिया लेकर दुकान पर पहुंचे थे और उधार में शराब मांगने लगे थे। मना करने पर सेल्समैन से मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। जिससे सेल्समैन घायल हो गया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। सेल्समैन ने आरोपियों पर रुपये छीनने का भी आरोप लगाया था।
शराब की दुकान स्वामी विवेक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव चकफेरी निवासी मुलायम, गांव शाहपुर कला निवासी अंकित को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मुलायम व अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।