फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर राज्य की 19 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर राज्य की उन्नीस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये मानी जा रही है। शराब को हसनपुर क्षेत्र में खपाने के लिए लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान सोमवार की देर रात को अतरासी चौराहे के नजदीक संदिग्ध अरटिका कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में तस्करी कर लाई गई दिल्ली मार्का शराब की पेटियां रखी हुई थी।
मौके से आरोपी जमाल सरदार व माकूल अहमद निवासी मोहल्ला रज्जाक बाजारा थाना अमरोहा नगर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि अरटिका कार में छिपाकर रखी हुई 72 बोतल (6 पेटी) शराब मैकडबल दिल्ली मार्का, 190 हाफ (8 पेटी) इम्पीरियल ब्लू दिल्ली मार्का, 90 बीयर (4 पेटी) रोक वर्ग दिल्ली मार्का व 24 क्वार्टर (1 पेटी) रायल स्टेग दिल्ली मार्का बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कि हम लोग अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिए गैर प्रांतीय अवैध शराब की तस्करी कर आसपास के क्षेत्रो में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवेज कुमार चौहान, लवनीश कुमार, सिपाही गौरव तोमर, सिपाही अरूण कुमार, सिपाही मोहित कुमार टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें