फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के तयखाने में मिला मयखाना, 360 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर मोहल्ला दाउद सराय स्थित गोदाम के तयखाने में छिपाई 360 पेटी हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की शराब कब्जे में ली गई है। पुलिस को देखकर तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार भाग गए। पुलिस ने होटल संचालक और चार भाइयों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब की कीमत करीब 21 लाख से अधिक बताई जा रही है। ये शराब होली पर बेचने के लिए मंगवाई गई थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को एक टीम ने शराब तस्कर जितेंद्र सैनी निवासी मोहल्ला लकड़ा के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर धर्मंद्र उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर गोदाम के तयखाने में छिपाई गईं हरियाणा और अरुणाचल मार्का शराब की 360 पेटी बरामद की गईं। इस दौरान मोहल्ला लकड़ा सलावली निवासी आरोपी जितेंद्र सैनी, प्रेम सैनी, यशपाल सैनी और चंद्र सैनी भाग गए। गोदाम पर एक छोटा हाथी, दो कार फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद हुईं। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी शराब तस्करी करते समय फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 21 लाख 60 हजार रुपये हैं।
टॉयलेट की सीट के नीचे मिला तयखाने का रास्ता
अमरोहा। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला लकड़ा सलावली निवासी जितेंद्र सैनी, प्रेम सैनी, यशपाल सैनी और चंद्र सैनी सगे भाई हैं। सभी लकड़ा अड्डे से दो सौ मीटर आगे बिजनौर रोड पर अलग-अलग होटल चलाते हैं। पता चला था कि सभी ने मिलकर अमरोहा और नौगांवा सादात के बॉर्डर पर मोहल्ला दाउद सराय में गोदाम बना रखा है। आरोपियों ने गोदाम में तयखाना बना रखा है। इस गोदाम की छत पर जाने के लिए जीना है। उस जीने के नीचे शौचायल बना रखा है। इस शौचालय में लगी टायलेट की सीट के नीचे से तयखाने में जाने का रास्ता मिला। अगर आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी नहीं होती तो तयखाने तक पहुंचना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें