फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूब अली के पुतले की शवयात्रा निकाली

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के बाद कैबिनेट मंत्री महबूब अली,के प्रति तुर्क समाज में गुस्सा बरकरार है। शनिवार को तुर्क समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और होर्डिंग्स जलाए। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के फत्तेहपुर गांव निवासी शौकत पाशा की मैनाठेर कोतवाली के डींगरपुर में गोली मार कर हत्या के सातवें दिन भी तुर्कों का गुस्सा बरकरार है। युवा वर्ग में ज्यादा उबाल है। शनिवार को जोया कस्बे में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुतले की अर्थी बनाई।

इकबाल नगर से शुरू की गई पुतले की शवयात्रा चौधरियान, पधानों वाला मोहल्ले से होते हुए मेन मार्केट पहुंची। शवयात्रा में शामिल युवक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। गुस्साए लोगों ने रास्ते में लगे मंत्री और एमएलसी के होर्डिँग्स फाड़े। अमरोहा रोड पर कब्रिस्तान में पुतले को दफन किया गया। इसमें तौसीफ पाशा, मोहसिन पाशा, निसार अख्तर, आमिर पाशा शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में शवयात्रा निकाली गई। इसमें भी शामिल लोगों ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्ग में लगे कैबिनेट मंत्री और एमएलसी के होर्डिंग्स फाड़े।

होर्डिंग्स फाड़ने, कालिख पोतने में 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
जोया। शुक्रवार को मकसूदपुर नवादा के सामने तुर्कों ने जोया-अमरोहा मार्ग पर लगे कैबिनेट मंत्री के होर्डिंग्स फाड़ने के साथ  ही उन पर कालिख पोत दी थी। मंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर  हंगामा और नारेबाजी की थी। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई थी। जोया चौकी  इंचार्ज माहिर अब्बास जैदी की तरफ से सबनूर, कसीम, तैयब, कासिम और मेराजुल निवासी रामपुर घना को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट में कहा है कि मकसूदपुर नवादा के सामने कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर होर्डिंग्स फाड़ डाले। वहीं, शनिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास जैदी की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि कस्बे के मुल्लाना मोहल्ला निवासी युवक एक राय होकर जोई चौराहा पर एकत्र हुए। यहां सभी ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली के होर्डिंग्स फाड़ दिए। कोतवाली पुलिस ने शोएब, आमिर पाशा, आसिफ, दानिश, नदीम, कासिम, रिहान और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें