फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरफुट और बालू के तीन ट्रक पकड़े, एक चालक गाड़ी छोड़ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बिजनौर और रामपुर से आ रहे बजरफुट और बालू से भरे ओवरलोडेड तीन ट्रकों के जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। इनमें एक चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला। जिला खनन अधिकारी ने तीनों ट्रकों को पुलिस की कस्टडी में थाने में खड़ा करवा दिया है। वहीं इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार थाने के आगे मंडी धनौरा मार्ग पर क्रेशर के निकट वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिजनौर की दिशा से आ रहे बजरफुट से भरे दो ओवरलोडेड ट्रकों को रुकवा लिया। चालकों ने बताया कि वे बजरफुट लेकर यहीं आ रहे थे। जिला खनन अधिकारी ने दोनों के चालकों से बजरफुट के कागजात दिखाने को कहा। इस पर दोनों घबरा गए। इसी दौरान रामपुर की दिशा से आ रहे बालू से भरे एक ओवरलोडेड ट्रक को जिला खनन अधिकारी ने रुकवा लिया। बताते हैं कि वहां पहले से ही दो ट्रकों को खड़ा देख बालू वाले ट्रक का चालक घबरा गया और ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला। जिला खनन अधिकारी ने पुलिस की मदद से ट्रक का लॉक तुड़वाकर उसे वहां से हटवाया। इसके बाद तीनों ट्रकों को पुलिस कस्टडी में थाने में लाकर खड़ा करा दिया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि तीनों ट्रकों में मौजूद बजरफुट और बालू के संबंध में जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर भंडारण करने वालों को नोटिस
गजरौला। बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे (मंडी धनौरा मार्ग) पर फाजलपुर में रेलवे क्रासिंग के निकट अवैध तरीके से बालू, बजरफुट, सीमेंट की चादर, ईंट आदि का भंडारण करने वालों को जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें वहां से अपना-अपना सामान शीघ्र हटाने की हिदायत दी है। इससे संबंधितों में खलबली मची हुई है। बुधवार को जिला खनन अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस के साथ जाकर इन लोगों को वहां से अवैध भंडारण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन चेतावनी को सभी ने अनदेखा किया। इसी के चलते इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें