फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर उल्टा दौड़ा गेहूं से लदा ट्रक, बाल-बाल बचे राहगीर

Wed, 26 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
truck - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंडी धनौरा स्टेट हाइवे पर अतरपुरा फ्लाईओवर ब्रिज पर चढ़ रहा गेहूं से लदा ट्रक ब्रेक फेल होने से अचानक अनियंत्रित होकर उल्टा दौड़ पड़ा। बेकाबू ट्रक बिजली के पोल को तोड़ कर हाईटेंशन लाइन के पोल में जा घुसा।
विज्ञापन


दो बाइकें और सरकारी हैंडपंप ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम लग गया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। घायल साइकिल सवार को सीएचसी भेज कर ट्रक कब्जे में कर लिया। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। 

हादसा इतना भयावह था कि जिसने देखा वह दंग रह गया। हुआ यूं कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की बोरियों से लदा एक ट्रक अतरपुरा फ्लाई ओवर ब्रिज से होकर चौपला की ओर जा रहा था। जैैसे ही ट्रक ब्रिज पर कुछ दूरी तक पहुंचा ही था कि अचानक से ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन


जिससे ओवरलोड ट्रक को चालक काबू नहीं कर पाया। ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर उल्टा ही दौड़ पड़ा। बेकाबू हुआ ट्रक डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल को तोड़ कर सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप को तोड़ता हुआ हाईटेंशन लाइन के पोल में जा घुसा। जिससे हाईटेंशन लाइन का पोल मुड़ कर झुक गया। 

ट्रक के नीचे सड़क किनारे खड़ी काले रंग की बुलेट और लाल रंग की सीडी 100 बाइक दब गईं। बाइकों के पास खड़ा बंद खोखा नाले में जा गिरा। गनीमत रही बाइकों और आसपास कोई मौजूद नहीं था। हालांकि डिवाइडर के निकट ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार इमरत सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी मोहल्ला चौहानपुरी घायल हो गया।

इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी भरा माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और ट्रक के नीचे किसी के दबे होने की आशंका में छानबीन की लेकिन गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा के बाद चालक ट्रक से कूद कर भाग निकला।

वहीं कुछ देर के लिए चौपला की ओर से आने वाले वाहन सड़क पर पड़े पोल की वजह से थम गए। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था बना कर वाहनों को निकाला। घायल इमरत सिंह को पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एसएसआई संजय चंचल ने बताया कि इस मामले में समझौता होने की बात सामने आ रही है, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, फिलहाल ट्रक कब्जे में है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें