फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक 23 टन टमाटर हुआ बर्बाद

विज्ञापन
अमरोहा जनपद के रजबपुर में अतरासी रोड पर पलटा पड़ा टमाटर से भरा ट्रक। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली से साइड लेने के चक्कर में अतरासी-हसनपुर रोड पर टमाटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। हादसे में करीब पांच लाख रुपये की कीमत का टमाटर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर-अतरासी रोड पर हुआ। कासगंज जनपद निवासी साजिद महाराष्ट्र के नासिक शहर से ट्रक में टमाटर लादकर अमरोहा मंडी आ रहा था। जैसे ही ट्रक हसनपुर-अतरासी मार्ग पर स्थित घरोंट गांव के नजदीक सामने पहुंचा। तभी सामने से बगैर हेडलाइट के गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही है। ट्रैक्टर से बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक साजिद और परिचालक दानिश ने बमुश्किल ट्रक की खिड़की से कूदकर जान बचाई। इस दौरान दोनों मामूली रूप से जख्मी हो गए। ट्रक के पलटते ही टमाटर की क्रेटे सड़क पर बिखर गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल साजिद और दानिश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक साजिद के मुताबिक ट्रक में 23 टन टमाटर भरा था, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। सभी टमाटर बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें