फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी ईंटों के नीचे दबकर दो की जान गई

Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। हसनपुर-संभल मार्ग पर गैस गोदाम के पास सोमवार सुबह पांच बजे बजरफुट भरे ट्रक ने आगे से चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उस पर बैठे मजदूर ईंटों के नीचे दब गए जिससे संभल के नखासा क्षेत्र के गांव मिलक भारतल निवासी मनोज कुमार (25) व ऋषिपाल (50) की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


संभल क्षेत्र से रोजाना ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंटें भरकर हसनपुर क्षेत्र में बेचने के लिए लोग आते हैं। सोमवार सुबह भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लेकर कुछ लोग संभल से हसनपुर की ओर आ रहे थे। कुछ मजदूर ट्रैक्टर पर तो कुछ ट्रॉली में ईंटों के ऊपर बैठे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर उझारी में यह हादसा हो गया। संभल की दिशा से आ रहा बजरफुट भरे ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी इससे ट्रॉली पलट गई और उस पर बैठे मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। हादसे में मनोज कुमार और ऋषिपाल की मौत हो गई जबकि उनके ही गांव के धर्मेंद्र और सतीश घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से हसनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उधर, हादसे के बाद सड़क पर ईंटें बिखर जाने से जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और ईंटें हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल हुए हैं घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें