फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, चाचा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र में चाचा के साथ बाइक पर जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके चाचा व बहन घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खादर निवासी प्रेमचंद सोमवार देर शाम भतीजी पूजा राणा (19) और अनवेश के साथ हसनपुर के ग्राम झुरैरी स्थित रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे थे। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गंगवार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पूजा को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमचंद और अनवेश का उपचार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें