फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेयरिंग फेल होने से खंती में गिरा ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के तीसरा मील व हथियाखेड़ा के बीच स्टेयरिंग फेल होने से अलीगढ़ मार्ग पर सीमेंट लदा ट्रक सड़क किनारे खंती में गिर गया। हादसे में चालक-परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर निवासी शमशाद क्लीनर नितिन सैनी के साथ ट्रक अलीगढ़ से सीमेंट लादकर शहर आ रहा था। शमशाद के अनुसार जैसे ही वह तीसरा मील व हथियाखेड़ा के बीच पहुंचे तो अचानक चलते ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रक खंती में गिर गया। सीमेंट के बोरे दूर तक फैल गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दूसरा वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें