फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शादी के नौ साल बाद दो बच्चों की मां को दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकला, 13 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से पति एवं ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। विरोध किया तो उत्पीड़न किया जाने लगा। कुछ समय पहले उसे तीन तलाक दे दिया गया। 
विज्ञापन
अमरोहा में पत्नी को दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा में शादी के नौ साल बाद दो बच्चों की मां को दहेज के लिए तीन तलाक दे दिया। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में पीड़िता के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया गया। मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में रहरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी गुलशन जहां की शादी करीब नौ वर्ष पहले हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी मुमताज के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से पति एवं ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी। दहेज का विरोध किया तो उत्पीड़न किया जाने लगा।

दो बच्चे भी हुए लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। 15 अक्तूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता तभी से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद घर पहुंचकर फिर मारपीट की और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर पति मुमताज, दिलशाद, बिलकिस, महक, तमन्ना, कौसर, यासीन, रिहान, अमजद निवासीगण मजीदपुरा हापुड़ और गुलशन, गुलफसा, उस्मान, तकसीन निवासी गांव कनेटा थाना सैदनगली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर रिश्ता तोड़ा

अमरोहा में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय कोहना में रहने वाले माहिर की बेटी फात्मा माहिर की शादी मेरठ के घंटाघर पूर्वी महावीर नगर निवासी अनस परवेज के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। फात्मा माहिर ने अमरोहा महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई के लिए 24 नवंबर की दोपहर फात्मा परवीन कचहरी गई थी। घर लौटते समय पति अनस परवेज और उसके मामा शफीक ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया।

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अपने मामा शफीक के कहने पर पति अनस ने तीन तलाक दे दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अनस परवेज और शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें