फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उपराष्ट्रपति के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए जाट समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। टीएमसी सांसद द्वारा उप राष्ट्रपति का अपमान किए जाने से आक्रोशित जाट समाज के लोग नारेबाजी करते हुए दिल्ली को रवाना हो गए। कहा कि जगदीप धनखड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य डॉ. सोरन सिंह चौधरी गजरौला स्थित आवास से सैकड़ों लोगों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि उपराष्ट्रपति का सांसद अपमान करता रहा और राहुल गांधी चुपचाप देखते रहे। यह उपराष्ट्रपति नहीं बल्कि जाट बिरादरी का अपमान है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. शैली चौधरी, त्रिलोक भड़ाना, मुकुल चौधरी, दिवाकर चौधरी, शुभम चौधरी, ललित चौधरी, संदीप, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शशि चड्ढा, हैप्पी प्रधान, गौरव चाहल, बोबी सिद्धू आदि लोग दिल्ली को जंतर मंतर पर धरना देने के लिए रवाना हुए। जिला उपाध्यक्ष ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश के उपराष्ट्रपति के अपमान को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी चुपचाप देखते रहे। इससे लग रहा है कि उनकी मौन सहमति थी। जिसे जाट समाज नहीं बल्कि पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

-





चौबारा में पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा
फोटो-5
गजरौला। भारत विकसित संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार को चौबारा व सुल्तानपुर मौलवी गांव में पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण आकाश पाल ने ग्रामीणों को समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि केवाईसी नहीं कराने के कारण पेशन की किश्त अटक जाती है। ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने भी शासन की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, मन मोहन सिंह सैन, ग्राम प्रधान अमित कुमार ने ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर अमरजीत सिंह, प्रियंका शर्मा, अंकुर अग्रवाल, प्रीति भड़ाना, ओमपाल यादव, भाग्यवती ,साजिद अली ,राजकुमार प्रजापति, रूपचंद पाल, ओमपाल यादव, ओमवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें