फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में रह रही विवाहिता को तीन तलाक, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। वहीं, महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पापड़ी का है। यहां रहने वाले नासिर हुसैन की बेटी शादाब अख्तर की शादी वर्ष 2012 में बिजनौर के मोहल्ला कर्बला निवासी अली इमाम के साथ हुई थी। विवाहिता के आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले मायके से रुपये लाने के लिए लगातार दबाव बनाते थे। 2018 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था, तभी से वह मायके में रह रही है। इस दौरान उसने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। विवाहिता का कहना है कि 19 मार्च 2021 को पति अली इमाम व अन्य ससुराल वाले नौगांवा सादात आए। यहां मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट की थी। पति ने उसे तीन तलाक देकर मुजफ्फरनगर निवासी युवती से निकाह कर लिया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति अली इमाम, हसन इमाम, चंदाबी मोहम्मद अब्बास, शाहनवाज और आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें