मोहल्ला मनिहारान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुशायरे का आयोजन किया गय,। जिसमें शहर के मशहूर शायरों ने कलाम पेश कर देशभक्ति का संदेश दिया। कविताओं से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
हाजी साजिद एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर आयोजित मुशायरे की अध्यक्षता सभासद एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव व पालिका के सभासद शाहनवाज अंसारी ने की। शमा रोशन जावेद जरताब व अलीमुद्दीन सभासद ने की। सुलेमान हसनपुरी ने कहा कि हर शख्स तेरे बाद मुनाफिक लगा मुझे, मैं रफ्ता-रफ्ता सारे जमाने से कट गया। आरिफ हसनपुरी ने कहा कि मुझे यह डर है कि इंसानियत न मर जाए, सभी के हाथ में खंजर दिखाई देते हैं। तसव्वर अली खावर ने कहा कि वह भड़की आग थी आंखों में मेरे ख्वाबों की, सुलगती आंखों से भी इंतजार हमने किया। जावेद जरताब ने कहा कि वह कहीं रास्ते से तो भटका नहीं, मुझको हर पल की उसकी खबर चाहिए।
मुजाहिद अंसारी ने कहा कि वो ऐसा शख्स है, लहजा बदल भी सकता है, जरा सी बात पर हद से निकल भी सकता है। इसके अलावा अफजल गौहर, शम्सुल कमर शम्स, सलमान मलिक, आरिफ हसनपुरी, इकराम रामिश, शान-ए-आलम शान, फैसल अथर ने भी कलाम पेश किए। इस दौरान मोहम्मद नौशाद एडवोकेट, मोनिश अंसारी, डॉक्टर याकूब अली, अकरम एडवोकेट, आमिर कुरैशी, आरिफ सैफी, मेराज अंसारी, फरमान फारुकी, अजान अख्तर मौजूद रहे।