फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़, कई क्षेत्रों की बिजली उड़ी

Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार सुबह आंधी के साथ आई बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली, लेकिन पांच घंटे तक लोग पानी के लिए जूझते रहे। सुबह नौ बजे के करीब बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब चार बजे के करीब तेज आंधी के साथ बादल गरजने की आवाज आनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक से दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बिजली आपूर्ति बंद होते ही लोग गर्मी से परेशान होते रहे।
वहीं आंधी के चलते रास्ते में जगह-जगह कई स्थानों पर होर्डिंग, बैनर व पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। दिन निकलने के बाद लोगों को बिजली आपूर्ति बंद होने का अहसास हुआ।
विज्ञापन

लोग पानी के लिए बिजली आपूर्ति का इंतजार करते रहे। पानी के लिए लोगों ने सरकारी हैंडपंप व निजी नलों का सहारा लिया। वहीं, कुछ लोगों ने जनरेटर चालू कराकर पानी आपूर्ति शुरू की। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं होगी। लेकिन, पांच घंटे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। लोगों का आरोप है कि बार-बार आंधी तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
वहीं, गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। कई बार बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए लोगों को आंदोलन तक करना पड़ता है। मगर इसके बाद भी बिजली की अघोषित कटौती बंद नहीं हो रही है। ग्रामीण अंचल में तो हालात ओर भी खराब हैं। वहां बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित नही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें