फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से टूटे पेड़, गिरे पोल, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
Trees broken due to storm and rain, poles fell, power supply disrupted in many areas - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी में दर्जनों पेड़ गिर गए। कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घंटे भर हुई झमाझम बारिश से शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं। सुबह शुरू हुई बारिश व तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। नतीजतन लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। सर्द हवा के चलते लोग घरों में कैद रहने को विवश हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते हाईवे समेत तमाम स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई। साथ ही साथ ही रास्ते भी अवरुद्ध हो गए। दिनभर बिजली नहीं आने से लोग पीने के पानी तक के लिए तरस गए। शाम बिजली की आपूर्ति चालू हो सकी। बारिश के कारण पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। ठंड के कारण सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही दिखे। दिनभर बादल छाए रहे। दिन छिपते ही बाजार पूरी तरह से सुनसान हो गए। शाम तक खुलने वाले बाजार पूरी तरह से वीरान नजर आए। ग्राहकों के नहीं आने के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते किसानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें