फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वार्षिक लेखाबंदी पर छुट्टी में भी खुला कोषागार, निपटाए काम

Tue, 01 Apr 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वित्तीय साल 2024-2025 के आखिरी दिन छुट्टी के चलते वार्षिक लेखाबंदी के मौके पर कई कार्यालय खुले रहे। कर्मचारियों ने दफ्तरों में बैठकर अपने वित्तीय कामकाजों को पूरा किया। इस दौरान कलक्ट्रेट स्थित कोषागार भी खुला रहा है।
विज्ञापन

मार्च माह वित्तीय साल का आखिरी महीना होता है। वित्तीय कामकाज को पूरा करने के लिए अधिकारी इस माह पूरा जोर लगा देते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, जिस कारण रविवार को लेनदेन होना स्वभाविक है। इसलिए शासकीय कार्य करने वाले समस्त बैंक शाखाओं और कोषागार को खोला गया।
विभागों को मिले बजट को पूरा करने व राजस्व को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाता है। डीएम के निर्देश पर रविवार व सोमवार को छुट्टी के चलते भी कोषागार व कुछ बैंक खुले रहे। कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी पुराने बचे अधूरे कार्यों को पूरा करते रहे। मार्च माह के दौरान ही कई विभागों को बजट भी जारी हुआ है। जिले की नगर पालिकाओं को भी मार्च के अंतिम दिनों में बजट जारी हुआ। जिनको कागजों में पूरा करने की कवायद देर शाम तक जारी रही। कोषागार में एसटीओ कुंदन झा ने बैठकर अपना कार्य पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें