फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी प्रबंधक से मारपीट का आरोपी ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। राज सनेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में घुस कर प्रबंधक से मारपीट करने, साथियाें को लेकर फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को गजरौला की औद्योगिक चौकी सामने राज सनेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में कार में सवार हाेकर आए दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने फैक्टरी के प्रबंधक बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के लड़ाना गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। घटना को अंजाम मुरादाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल ने अपने बेटे ऋतिक और 20 दबंगों को साथ लेकर दिया था। हमलावर पांच कारों में सवार होकर आए थे। घायल प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल, उसके बेटे ऋतिक और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी नवनीत धारीवाल सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह से कांकाठेर से पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें