अमरोहा। जिले में 22.54 लाख रुपये के बिजली के ट्रांसफॉर्मर चोरी हो चुके हैं। छह ट्रांसफॉर्मर की चोरी के बाद बिजली निगम के अफसरों की नींद टूटी है। मुख्य अभियंता ने आईजी को पत्र लिखकर जांच के लिए प्रभावी कार्रवाई का अनुरोध किया है। जिले की पुलिस से ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। साथ ही निगम को आर्थिक क्षति रुके।
बिजली वितरण निगम के जिले में चार खंड हैं अमरोहा में प्रथम और द्वितीय जबकि गजरौला प्रथम और द्वितीय वितरण खंड हैं। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए चौक चौराहों और गली मोहल्ले के नुक्कड़ पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। यहां से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है, एक अप्रैल 2019 से 31 दिसंबर के बीच में छह ट्रांसफॉर्मर चोरी हुए हैं। मुख्य अभियंता आरके सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेज कर चोरी की घटनाओं की जांच में प्रभावी कार्रवाई को कहा है। दिसंबर में हसनपुर के सिहाली जागीर और मंडी समिति के अलावा शास्त्री नगर और जोई में ट्रांसफॉर्मर चोरी हुए हैं। इन चार ट्रांसफॉर्मर की कीमत 15,82,554 रुपये है। प्रत्येक की क्षमता 250 केवी है। जिसकी कीमत 3,93,507 रुपये है। नवंबर में एक ट्रांसफॉर्मर 6,16,107 रुपये की चोरी हुई है। इसके अलावा अप्रैल से अक्टूबर के बीच में एक ट्रांसफॉर्मर चोरी हुआ है जिसकी कीमत 55,695 रुपये बताई जा रही है।
नवंबर और दिसंबर में पांच ट्रांसफॉर्मर शामिल
अमरोहा। वित्तीय वर्ष के नौ महीना यानी दिसंबर तक कुल छह ट्रांसफॉर्मर चोरी हुए हैं जिसमें नवंबर और दिसंबर में पांच ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इनकी कीमत 21,98,661 रुपये हो रही है।