फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की पहचान, अंतिम संस्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर सोमवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले अधेड़ की पहचान फाजलपुर मोहल्ला निवासी चंद्रपाल (48) के रूप में हुई है। वह एक औद्योगिक इकाई में सुरक्षा गार्ड थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने तिगरी गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे तिगरिया भूड़ के पास दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर चंद्रपाल शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह परिजनों ने उनकी पहचान की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने मृतक की पहचान की पुष्टि की।





महेशरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में मिला घायल
गजरौला। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम महेशरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पाकर स्टाफ मौके पर पहुंचा। घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। वह घायल कैसे हुआ, यह जांच की जा रही है। पहचान भी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें