फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली हाईवे पर जाम, फंसे वाहन

Wed, 05 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पड़ोसी जिला हापुड़ में हाईवे पर लगे जाम ने अमरोहा को भी चपेट में ले लिया। ब्रजघाट गंगा पुल से दो किमी लंबा जाम लग जाने से हाईवे पर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को दीपदान करने के लिए लोग ब्रजघाट में आए जिनके कारण हापुड़ जिले में काफी दूर तक हाईवे पर जाम लग गया। इस जाम ने अमरोहा जिले का दिल्ली हाईवे भी ले लिया। ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहनों के पहिए थमे तो मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन रुक गए। लिहाजा जाम लगता चला गया। मोहम्मदाबाद तक वाहनों की लाइन लग गई। दिल्ली की तरफ जा रहे लोगों और जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लग गया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि जाम नहीं लगा है बल्कि वाहन रेंग रेंग कर जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ से तिगरी-गजरौला मार्ग पर कई बार लगा लंबा जाम

तिगरीधाम। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर तिगरी गंगा मेले में डुबकी लगाने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं के कारण तिगरी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। यातायात काे सुचारू रखने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मुख्य स्नान किया जाएगा। जिस पर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के वाहन तिगरी की तरफ जा रहे हैं। उधर मंगलवार की शाम हजारों लोगाें ने मृतकों की आत्मा शांति के लिए तिगरी गंगा तट पर दीपदान किया। दीपदान कर शाम को ही वापस लौटने लगे। जिसके कारण तिगरी मार्ग पर जाम लग गया।
उधर मुख्य स्नान पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए दिन भर ही नहीं बल्कि देर रात तक श्रद्धालुओं के वाहन तिगरी की तरफ दौड़ते रहे। श्रद्धालु इस कदर उमड़े कि तिगरी तक कई बार जाम लग गया। वाहनों की लाइन शाहपुर उर्फ साहबपुर तक पहुंच गई। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें