फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डेढ़ घंटे तक रोका नेशनल हाईवे ट्रैफिक

Mon, 12 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के रजबपुर में रविवार को अपनी मांगांे को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठे किसान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर भड़के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (भानू) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद भर में चक्का जाम कर दिया। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे जहां डेढ़ घंटे जाम रहा, वहीं पाकबड़ा कैलसा मार्ग भी इतने घंटे ही बंद रहा। एसडीएम ने किसानों को समझाकर हाईवे का जाम खुलवाया, वहीं तहसीलदार धूप में उनके बीच बैठे। समझा-बुझाकर रास्ता खुलवा दिया। 
विज्ञापन


रविवार की दोपहर रजबपुर गांव के साप्ताहिक बाजार में जिलाध्यक्ष चौ.सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान जमा हुए किसानों ने बैठक की। जिसमें प्रांतीय महासचिव चौ.दिवाकर सिंह ने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। किसानों के घरों में लूट, डकैती व चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन किसी का भी खुलासा नहीं कर पा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौगावां तहसील में ऐसे गांवों को शामिल किया गया है, जिनकी दूरी करीब 27 से 28 किलो मीटर तक है।

रबी की क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किसानों को आज तक नहीं मिला है। अधिकारियों के नहीं आने पर किसानों ने साढ़े 12 बजे हाईवे जाम कर दिया, जिस पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला। करीब दो बजे एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल मौके पर पहुंची। किसान नेताओं ने उनको प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए रास्ता खोल दिया। इस दौरान चौ. जयकीरत सिंह, होशियार सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह यादव, रामपाल सिंह, सुखपाल संह, सत्यबाला चौधरी, राजवीर सिंह आदि किसान मौजूद थे। 
विज्ञापन


मंडी धनौरा में भाकियू भानु गुट ने अपनी मांगों को लेकर तहसील के बाहर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदेश महासचिव दिवाकर सिंह के नेतृत्व में लगे जाम के दौरान राधेश्याम ने धरने को संबोधित किया। बाद में पहुंचे एसडीएम को किसानों ने एक ज्ञापन सौंपा। देवेंद्र सैनी, जयकीरत सिंह, ब्रजपाल सिंह यादव, वेदप्रकाश, योगेंद्र सिंह, जगवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें