फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लग रहा जाम

Fri, 27 Dec 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते आए दिन जाम लगता है। जिसमें फंसे वाहनों को चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में व्यापारियों ने सीओ सिटी अरुण कुमार के सामने अपनी समस्याएं रखी।
सीओ सिटी ने व्यापारियों की समस्याएं सुन उनके निदान के निर्देश दिए। कहा, अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे हर हाल में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर न सिर्फ व्यापारियों से उनके सुझाव जाने, बल्कि जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, व्यापारियों ने अमरोहा शहर और कस्बा जोया में जाम, नशे की लत, कार और बाइक से स्टंटबाजी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने कहा कि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में जाम आम समस्या बन गया है। जोया के साप्ताहिक बाजार में भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जाम से निजात के लिए जोया में चारों ओर स्पीड ब्रेकर लगाए जाए। किशोरावस्था में बढ़ती नशाखोरी, कार, बाइक व कार से स्टंटबाजी और बुलेट में पटाखा साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इस दौरान एलआईयू इंस्पेक्टर राजविंद्र यादव, टीएसआई अनिल कुमार मधुरिया, नगर चेयरमैन जोया मोहम्मद फहीम, हर्षस्वरूप माथुर, नाजिल हसन, तौसीफ आलम, शाहरुख खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें