अमरोहा के टीपी नगर चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
शहर में जाम का झाम लोगों के जी जा जंजाल बन चुका है। इसके बाद भी विभाग की ओर से जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और भारी वाहनों की वजह से शनिवार को टीपी नगर चौराहा भीषण जाम की जद में रहा। चारों तरफ से आने वाले वाहनों के पहिए थमने से वाहनों की लंगी-लंबी लाइन लग गई।
रेलवे स्टेशन रोड पर एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी गाड़ी जाम में फस गई। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। जोया और बिजनौर रोड की दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों की वजह से आए दिन टीपी नगर पर जाम लग जाता है।
बिजनौर और स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम के झाम से निपटने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को भी शहर का टीपी नगर चौराहा सुबह से लेकर दोपहर दो बजे का बाद तक जाम की चपेट में रहा।
एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी गाड़ी जाम में फंसने से ड्यूटी पर तैनात पुलिस में हड़कंप मच गया। घटों लोग जाम में फंस कर बेहाल होते रहे और प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे। कड़ी मश्क्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।