फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला मार्ग पर पुलिया निर्माण से आवागमन प्रभावित, राहगीर परेशान

Fri, 04 Jul 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर फेज 4 के तहत गांव सिहाली जागीर के पास चल रहा पुलिया निर्माण कार्य स्थानीय लोगों व राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि चार माह बीत जाने के बाद भी 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

यह पुलिया मध्य गंगा नहर फेज 4 परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। हालांकि, निर्माण की धीमी गति से यात्रियों के लिए कठिनाइयां बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर अक्सर जाम जैसी स्थिति रहती है, जिससे यात्रा का समय काफी बढ़ गया है और ईंधन की खपत भी बढ़ी है। विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बस संचालक पवन कुमार का कहना है कि इस छोटे से हिस्से को पार करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसी मार्ग से शिवभक्त भी कांवड़ लेकर गुजरेंगे। जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी का कहना है कि ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा कि वह जल्द ही कार्य को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें