फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वदेशी उत्पादों को प्लेटफाॅर्म देने के लिए ट्रेड फयर शुरू

Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में ट्रेड फेयर शो में लगी स्टाॅल का अवलोकन करते सांसद चौधरी कंवर ​सिंह तंवर, विधायक राजी
विज्ञापन
अमरोहा। रामलीला मैदान में शनिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर उद्योग विभाग की ओर से ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। मेले में 10 दिन तक स्वदेशी उत्पादों की झलक दिखाई देगी। सांसद कंवर सिंह तंवर ने मेले का शुभांरभ करते हुए लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर जिले में ट्रेड फेयर का आयोजन कराने के निर्देश दिए थे। स्वदेशी उत्पाद, आपके द्वार थीम पर आयोजित होने वाले इन मेलों में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्राम्य उद्योग, युवा कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, श्रम विभाग, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुड़ी इकाइयों के स्टॉल लगाए गए हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रेड फेयर में पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, गिफ्ट्स आइटम, मिठाई, कपड़े, कंबल, दरी, चादरें, मिलेट्स आदि के उत्पाद स्टॉल भी लगे हैं। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भारत तभी विश्वगुरु बनेगा, जब हम अपने यहां के बनाए हुए उत्पादों का उपयोग करेंगे।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि यह केवल एक व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि अमरोहा की कला और संस्कृति की पहचान है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि यहां का प्रत्येक उत्पाद जिले की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने कहा कि स्थानीय जनता की जरूरतों को देखते हुए इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है। पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने भी सभी से ट्रेड फेयर का लाभ उठाने की अपील की।


फूड कॉर्नर भी लगे
ट्रेड फेयर में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के मनोरंजन आदि के लिए झूले लगाए गए हैं, तो खाने के फूड कॉर्नर की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की गई है। ट्रेड फेयर में बच्चों ने चाट पकोड़ी का जमकर लुत्फ उठाया।
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहेगी धूम
ट्रेड फेयर के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी रहेगी। शाम तीन से छह बजे तक हर रोज अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। जिसमें विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद शाम को छह से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।


यह भी रहे मौजूद
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, पीडीडीआरडीए अंबरीश कुमार, डीडीओ सरिता द्विवेदी, उप निदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरेंदर सिंह ढिल्लो, ब्लॉक प्रमुख गजरौला वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह बेनीवाल, राम सिंह सैनी, अतुल चौधरी, पूरन सिंह, राकेश वर्मा, संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें