जोया। नगर पंचायत में कुछ नाले खुले पड़े है। इन पर आज तक भी स्लेब डालने का काम पूरा नहीं हो सका है। पूरा नाला बनने के बाद भी नए नाले को पुराने से ना जोड़ने पर तथा बिना स्लैब के खुले पड़े नाले में आए दिन गाड़ियां गिर रही है। जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं मगर जिम्मेदार इस ओर देखने को तैयार नहीं हैं।
कस्बे में अमरोहा चौराहे से गजरौला की दिशा को जाने वाले एचडीएफसी बैंक तक रोड पर रोज जाम रहता है। जाम से निजात पाने को नगर पंचायत की तरफ से 14 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया लेकिन सारा नाला बनने के बाद एक मीटर नाला बना कर पुराने नाले से ना जोड़ने पर आए दिन वाहन इसमें गिरकर चालक घायल हो रहे हैं। इसमें रोजना ट्रैक्टर ट्रॉली गिर रहे हैं। बिना स्लैब के खुले पुराने नाले में शनिवार को सीमेंटे ईट से भरी ट्रॉली ट्रक से बचने के चक्कर में नाले में गिर गई। नगर पंचायत की जेसीबी निकलने आयी तो ट्राॅली ओर फंस गई। बमुश्किल ईंटे उतार ट्राली को नाले से निकला गया। कई बार शिकायत के बाद भी इस नाले पर स्लेब नहीं डाला गया है और न ही इसे नए नाले से जाेड़ा गया है।