अमरोहा। राष्ट्रीय आय व योग्यता परीक्षा छूटने के बाद टीपीनगर चौराहा पर जाम लग गया। काफी देर तक सड़क पर वाहनों की लाइन रही। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जाम के चलते वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन
जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत के सांस ली। रविवार को शहर के राजकीय इंटर काॅलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज व जेएस हिंदू इंटर काॅलेज समेत पांच केंद्रो पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता की परीक्षा आयोजित हुई। दोपहर एक बजे परीक्षा छूटी तो टीपी नगर चौराहा से गांधी मूर्ति चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई और गुरु गोविंद सिंह चौक से बाजार बटवाल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
देखते ही देखते बिजनौर रोड व स्टेशन रोड जाम की चपेट में आ गए। घंटो तक वाहन जाम से जूझते रहे। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।