फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं जिले की टॉपर बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर की टॉपर छात्राएं सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। दोनों ही आईएएस बनना चाहती हैं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों एवं माता पिता को दिया। छात्राओं की सफलता से उनके परिवारजनों व विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।दोनों ही टॉपर बेटियां मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के गांव मिलक अदलपुर ताज निवासी किसान गजेंद्र सिंह यादव की बेटी नूतन यादव ने भारत माता इंटर कालेज से कक्षा दस में पढ़ाई की। शनिवार को हाईस्कूल का परिणाम जारी हुआ। जिसमें नूतन यादव ने 600 में 567 अंक लाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। नूतन यादव ने दूरभाष पर बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। आठ से दस घंटे पढ़ाई की। बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वहीं गांव मानकजूड़ी निवासी किसान तेजपाल सिंह की बेटी दृष्टी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 449 अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। दृष्टि की मां गृहणी है। दृष्टि ने बताया कि फेसबुक से दूरी बनाई। व्हाटसएप को केवल पढ़ाई के लिए ही प्रयोग किया। आठ से दस घंटे पढ़ाई की। खुद की नोट्स बनाए। दृष्टि ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें