फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शुल्क माफ कराने के लिए टोल प्लाजा प्रबंधक को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टोल शुल्क माफ कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा प्रबंधक का घेराव कर लिया। जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने टोल देने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि टोलकर्मियों के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिवक्ता अपना आईडी कार्ड दिखता है तो उसे टोल मुक्त रखा जाए। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के आईडी कार्ड को स्थानीय प्रमाण माना जाए।
अधिवक्ताओं ने मनमानी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को लालू भैया एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां उन्होंने टोल प्लाजा प्रबंधक के ऑफिस का घेराव कर लिया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि टोल प्लाजा पर आए दिन अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता की टोल टैक्स से कचहरी परिसर की दुरी करीब पांच किलो मीटर है। जबकि मानक के अनुसार स्थानीय क्षेत्र की सीमा 20 किलो-मीटर तय की गई है लेकिन अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। जब अधिवक्ता स्थानीय क्षेत्र का होना बताते हैं और बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा का आई-कार्ड दिखाकर स्थानीय क्षेत्र के होने का प्रमाण देते है तो उनके द्वारा कोई मान्यता नहीं दी जाती है। टोल कर्मी अधिवक्ता के साथ अभद्रता शुरू कर देते हैं।
अधिवक्ता टोल देने को मजबूर किया जाता है। अगर अधिवक्ता हाईवे पर तीन किलो-मीटर की दुरी तय करते हैं तब भी दबाव बनाकर टोल लिया जाता है। स्थानीय क्षेत्र का होने के बावजूद भी पूरा टोल शुल्क दिया जाता है। जबकि बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को अपने चैंबर पर आने-जाने के लिए प्रति-दिन टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। टोलकर्मियों के गलत बरताव के कारण अधिवक्ता में रोष व्याप्त है।
इस दौरान आरिफ अली, दिनेश सिंह, योगेंद्र सिंह, सचिन आर्य, दानिश, आरिफ, गुलबारी चौधरी, कोसेन तुर्क, सज्जाद मंसूरी, जितेंद्र सिंह और हैदर अली आदि मौजूद रहे। टोल प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि वकीलों की समस्या से उच्चधिकारियों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें