फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बोले के जयकारों से गूंजा हाईवे, दूसरा सोमवार आज

Mon, 06 Aug 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
विज्ञापन
रजबपुर में जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते कांवडिए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सावन माह का दूसरा सोमवार आज है। शिवभक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ और गंगा जल लेकर अपनी मंजिल की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। देर रात तक कांवड़ियों के जत्थे मंदिर और शिवालयों तक पहुंच गए। सोमवार की सुबह पांच बजे से ही भगवान भोले का जलाभषिक करेंगे। जलभाषिके के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  
विज्ञापन

रविवार को हाईवे पर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। शिवभक्त पैदल, साइकिलों और बाइक से महादेवा की ओर बढ़ते गए। देर रात तक  कांवड़ियों का लौटने का सिलसिला चलता रहा। 
दिल्ली-बरेली एनएच 24 पर कांवड़ियों की कतारें लग गईं। बरेली, संभल बहजोई, चंदौसी, रामपुर और अमरोहा के कांवड़िये कांवड़ लेकर जत्थों के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

कंधों पर रंगबिरंगी कांवड़ लेकर निकले कांवड़ियों और बम-बम भोले की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को भी सुबह पांच बजे से भगवान भाले का जलाभिषेक होगा। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध वासुदेव तीर्थ मंदिर के अलावा नगर के अन्य मंदिरों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कतई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें