फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समय पूरा, सिर्फ 30 फीसदी हुआ अमरोहा-गजरौला स्टेशन पर काम

Thu, 06 Mar 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर जमीन पर बैठीं महिलाए। संवादअमरोहा रेलवे स्टेशन पर जमीन पर बैठीं महिलाए।
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

निर्धारित समय बीतने के बाद भी अमरोहा और गजरौला रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। दोनों जगह फरवरी तक कार्य पूरा होना था। यह स्थिति तब है जब लगातार डीआरएम निरीक्षण कर समय पर कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित करते रहे हैं।
लापरवाही बरतने पर दो बार कार्यदायी संस्था को भी बदल दिया गया। इसके बावजूद जिम्मेदारों की मनमानी के चलते स्टेशन पर आने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो बैठने के लिए कुर्सी है और न धूप से बचने के लिए छत। हालांकि, जिम्मेदार 70 प्रतिशत बचे कार्य को जून तक पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में अमृत भारत स्टेशन योजना की घोषणा की थी। जिसमें रेलवे स्टेशन को 20 करोड़ रुपयों से स्टेशन का विस्तार और विकास होना है। इसके बाद अमरोहा और गजरौला रेलवे स्टेशन के विस्तार, विकास और सौंदर्यीकरण के भी कई कार्यों योजनाएं तैयार हुईं थी। इसके तहत अमरोहा रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल, पार्किंग, डाक पार्सल गोदाम, प्लेटफार्म टिकट काउंटर, कंट्रोल रूम आदि का निर्माण होना है। करीब 18 माह पहले यहां पर निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद यहां वार्तालाप हॉल, टिकट खिड़की बनकर तैयार हो गया है।
इसके अलावा तीन से चार भवन भी बनकर तैयार हो गए हैं। वेटिंग हॉल को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो यहां करीब 30 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। यही स्थिति गजरौला रेलवे स्टेशन की भी है। यहां पर बनने वाले वेटिंग हॉल, टीन शेड समेत अन्य कई कार्य अधर में लटके हैं। कार्यदायी संस्था की गति काफी धीमी चल रही है। इसके कारण स्टेशनों पर होने वाले कार्यों में देरी हो रही है। दोनों स्टेशनों पर फरवरी 2025 तक कार्य पूरा होना था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब जिम्मेदार जून माह तक के लिए कार्य पूरा कराने का दावा कर रहे हैं। स्टेशन के आसपास अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बैठने को पर्याप्त नहीं सीट
रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त सीट नहीं है। इसके कारण यात्रियों को जमीन पर ही बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। यात्रियों को तपिश भरी धूप से बचाव के लिए टीन शीड तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना में होने वाले कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
अभी ये कार्य हुए पूरे
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर टीन शेड के पीलर लगाए गए हैं। सामुदायिक शौचालय, टिकिट घर, तीन से चार भवन तैयार हुए हैं।
यह कार्य शेष
रेलवे स्टेशन पर बनने वाला मुख्य द्वारा तैयार नहीं हुआ है। वहीं पेयजल, वेटिंग हॉल, टीन शेड, सीट, पेयजल व्यवस्था, कैफेटेरिया, फर्नीचर, संयुक्त प्रतीक्षालय, पार्किंग का कार्य शेष है।
फुट ओवरब्रिज बनने से मिलेगी सहूलियत
स्टेशन पर जल्द ही दिल्ली की दिशा में फुट ओवरब्रिज भी बनेगा। जिससे यात्रियों को ट्रैक पार करना नहीं पड़ेगा। अभी तक मुरादाबाद दिशा में यह ब्रिज बना है। कई बाद जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री ट्रैक पार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

- अमरोहा रेलवे स्टेशन 30 प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया है। बाकी कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। गजरौला में कार्य प्रगति पर है। अधिकांश आवश्यक कार्य पूरा कर लिए जाएंगे। -अनिल कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें