फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 11 हजार दीपों से जगमग होगा तिगरीधाम

Sat, 02 Nov 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरीधाम 11 हजार दीपों से जगमग होगा। 11 नवंबर को मेले के उद्घाटन के अवसर पर दीप जलाए जाएंगे। एडीएम न्यायिक, एसडीएम व तहसीलदार ने मेले का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोर से चल रही हैं। मेले में बीते कई दिन से रोड बनाई जा रही हैं। जिनका काम अंतिम चरण में है। टीन फेंसिंग का काम भी कई दिन से चल रहा है। मेला कोतवाली के लिए शिविर लगा दिए गए हैं। वहीं, दमकल कर्मियों के लिए भी शिविर बन कर तैयार हो गए हैं। इस कारण धीरे-धीरे मेला आकार लेने लगा है। मनोरंजन के साधन झूला, हिंडोला और मौत का कुआं भी तैयार हो चुके हैं। मगर सबसे अधिक आकर्षक का केंद्र बनेंगे आरती स्थल पर जलने वाले दीप रहेंगे। 11 नवंबर को तिगरी गंगा मेले का विधि विधान से पूजन कर उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर आरती स्थल के आस पास 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। जिसका जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा गया है। एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने बताया कि मेले के उद्घाटन के दिए आरती स्थल पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। शुक्रवार को एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, एसडीएम चंद्रकांता व तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने मेले का भ्रमण किया। मेले के कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








गंगा मेले में ममता शर्मा बहाएंगी धर्म की बयार
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में बॉलीवुड की भजन गायिका ममता शर्मा श्रद्धालुओं काे भजन सुना कर धर्म की बयार बहाएंगी। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मेले में आस्था के साथ ही कई संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। इस बार मेले को स्मरणीय बनाने के लिए मनोरंजन विभाग ने खास तैयारी की है। मेले में बॉलीवुड की भजन गायिका ममता शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगी। जय गणेश देवा भजन से प्रसिद्ध हुईं ममता शर्मा से तिगरी में भजन प्रस्तुत करने के लिए जिला प्रशासन ने संपर्क साधा है। एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव ने बताया कि मेले में ममता शर्मा भजनों की बयार बहाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें