तिगरी धाम। गढ़मुक्तेश्वर मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से गढ़ और तिगरी मेले की अहमियत और बढ़ गई है। सीएम ने आने वाले दिनों में दोनों मेलों को एक करने की बात कही है लेकिन इस बार लगे तिगरी मेले को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में तकरार नजर आ रही है।
एक नवंबर को तिगरी मेले का श्री गणेश होगा लेकिन अभी तक जिले के जनप्रतिनिधियों को प्रशासन की तरफ से निमंत्रण नहीं मिले हैं। जिसे लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है। उधर, तिगरी मेले में अव्यवस्था के चलते श्रद्धालु परेशान है। श्रद्धालुओं को अपने तंबू लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां दलदल बनी हुई है और श्रद्धालुओं को अपने डेरे लगाने पड़ रहे हैं जबकि कुछ स्थानों पर लगे तंबुओं को प्रशासन हटवा रहा है जिससे श्रद्धालु परेशान है। इन दिनों तिगरी मिले में हुई अवस्था और श्रद्धालुओं की दिक्कतों की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।