फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपयों के विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी, चाचा-भतीजे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रूपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। हमले में चाचा-भतीजे समेत तीन घायल हो गए। मारपीट के पीछे चुनावी रंजिश भी सामने आ रही है। पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र के मऊ मयचक गांव की है। यहां पर अनवार और जुल्फेकार के परिवार रहते हैं। आरोप है कि जुल्फेकार पर अनवार के बेटे उमर के 1 लाख 65 हजार रूपये उधार हैं। जुल्फेकार और उमर दोनों इस बार प्रधानी का चुनाव भी लड़े थे। लेकिन दोनों हार गए। बताते हैं कि अनवार पक्ष के कुछ लोग बुधवार को जुल्फेकार के बहनोई को चुनाव जीतने की मुबारकबाद देने के लिए उनके घर गए थे। इसके थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में कहासनी हो गई। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। हमले में चाचा-भतीजे और एक युवती घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर विजय कुमार राना ने बताया कि रूपयों के विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें