फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइक और पार्ट्स बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गश्त के दौरान डिडौली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एसपी सुनीति के निर्देशन में बुधवार की रात एसएसआई सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, सिपाही उदयवीर सिंह, अरुण कुमार, अमित सिंह, और शिवांक यादव के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर डिडौली के रामलीला मैदान में चोरी की साजिश रच रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से चाकू मिले। पूछताछ के दौरान तीनों बाइक के कागज नहीं दिखा सके। उन्होंने अपना नाम जस्सा उर्फ सुंदर मूल निवासी गांव सतुपुरा थाना असमोली संभल हाल निवासी मोहल्ला जाटव कालोनी कस्बा जोया, रोहित उर्फ लाल और राजकुमार उर्फ एसपी निवासी मोहल्ला मंदिर डिडौली बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गईं दो और बाइक बरामद कीं। यह बाइक उन्होंने चौधरपुर पुल के नीचे से और डिडौली में डीएनएस कालेज से चोरी की थी। इसके अलावा राजकुमार के घर से एक मोटर साइकिल के पार्टस बरामद हुए। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों आरोपी बेहद शातिर किस्त के चोर हैं, जो गिरोह बनाकर वाहन चोरी करते हैं। बाद में उन्हें गैर जनपदों में बेच देते हैं। कुछ बाइकों के काटकर उनके पार्ट्स बदलने का काम करते थे। उनका साथी विवेक निवासी नई बस्ती पूरनपुर रोड डिडौली बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में इनका साथ देता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें